Tuesday, May 21st

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: देश

देश

1993 ब्लास्ट केस में संजय दत्त को 5 साल की सजा

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली

मुंबई में 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराए गए सौ दोषियों के खिलाफ अपना फैसला सुनाया। वहीं अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि वह इस अपराध के लिए लगभग डेढ़ वर्ष की सजा पहले ही काट चुके हैं। अब फैसले के बाद उन्हें साढ़े तीन वर्ष और जेल की सलाखों के अंदर गुजारने होंगे। फैसले के बाद अब संजय दत्त को चार सप्ताह के अंदर सरेंडर करना होगा।

AddThis Social Bookmark Button

बड़बोले बेनी ने अपने बयान पर जताया खेद

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली

डीएमके के नाता तोड़ने के बाद मुश्किल में फंसी यूपीए सरकार को समर्थन के बदले समाजवादी पार्टी (एसपी) ने कीमत वसूलनी शुरू कर दी है। राजनीति के इस शह-मात के इस खेल में एसपी को पहली सफलता दिखती मिल भी रही है। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद के इस्तीफे पर अड़े मुलायम सिंह के कड़े रुख को देखते हुए कांग्रेस भी बैकफुट पर दिख रही है। पीएम से मिलने के बाद बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने बयान पर खेद जताया है। इस बीच, मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा पर फैसला अब कल होगा।

AddThis Social Bookmark Button

सरकार डेंजर जोन से बाहर, बहुमत को चुनौती नहीं - कांग्रेस

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली

यूपीए के केंद्रीय मंत्रियों के संयुक्त कॉन्फ्रेंस में बुधवार को यह कहा गया कि यूपीए सरकार को कोई खतरा नहीं है। केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, मनीष तिवारी और कमलनाथ के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कहीं गई। केंद्रीय वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा कि श्रीलंका मुद्दे पर हमें चिंता है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका मुद्दे पर करुणानिधि से बात करने के लिए हम चेन्नई गए थे। उन्होंने कहा कि इस मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी चिंता जताई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था।

AddThis Social Bookmark Button

श्रीनगरः गिरफ्तार आतंकी को लश्कर ने दी ट्रेनिंग!

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
श्रीनगर
सीआरपीएफ कैंप पर आत्मघाती हमला कर पांच जवानों को शहीद करने के मामले में गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी को लश्कर-ए-तैयबा ने प्रशिक्षण दिया था। हमले के दिन दो आत्मघाती हमलावर शहर के बाहरी इलाके में गिरफ्तार आतंकवादी से अलग हो गए थे। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।

AddThis Social Bookmark Button

मृतक आतंकियों से मिले पाक निर्मित सामान - शिंदे

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को बताया कि कल कश्मीर में आतंकी हमला कर सीआरपीएफ के पांच जवानों की जान लेने वाले हमलावर संभवत: विदेशी थे। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तान में निर्मित सामान मिला है। शिंदे ने आज लोकसभा में एक बयान में कहा कि दो आतंकी श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र में स्थित पुलिस पब्लिक स्कू ल की फेंसिंग में एक छोटे से गैप का फायदा उठाकर आतंकी मैदान में घुसने में कामयाब रहे और वहां युवकों से घुलने मिलने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। अजमल कसाब और अफज़ल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद कश्मीर में हुए आतंकी हमलों जैसी घटनाएं होने की आशंका थी।

AddThis Social Bookmark Button

Page 5 of 463