नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत में इटली के राजदूत डेनिले मंसिनी को 18 मार्च तक बिना उसकी इजाजत लिए देश छोड़ने से मना किया है। न्यायालय का यह निर्देश केरल तट से लगे अरब सागर में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी सुरक्षाकर्मियों को भारत न भेजने के इटली के फैसले के बाद आया है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की है।
न्यायालय ने केंद्र सरकार की ओर से इस मुद्दे पर हलफनामा दायर किए जाने के बाद इटली के राजदूत को यह निर्देश दिया है। सरकार ने हलफनामे में न्यायालय को बताया है कि इटली ने अपने मालवाहक जहाज के दो सुरक्षाकर्मियों को वापस भारत भेजने से मना कर दिया है, जिनके खिलाफ यहां मुकदमा चल रहा है।
देश
बिना इजाजत देश नहीं छोड़ सकते इटली के राजदूत - SC
पीएम रिपोर्ट में फांसी निकली राम सिंह की मौत की वजह
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
दिल्ली सामूहिक बलात्कार के आरोपी राम सिंह की मौत फांसी की वजह से हुई थी। पुलिस सूत्रों ने यह बात शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कही है। तिहाड़ जेल में कल कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने वाले सिंह का आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में पोस्टमॉर्टम किया गया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
सिपाही सुभाष तोमर केस में गिरफ्तार 8 आरोपी बेकसूर
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
दिल्ली में चलती बस में युवती से गैंगरेप के बाद इंडिया गेट पर हो रहे हंगामे के दौरान कॉन्स्टेबल सुभाष तोमर की मौत पर दिल्ली पुलिस ने आखिर मान लिया कि उसने इसमें बेगुनाह लोगों को फंसाया था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हाई कोर्ट में बयान देकर कहा कि मामले के सभी 8 आरोपी बेकसूर हैं। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह आठों के खिलाफ केस वापस ले लेगी।
अपने लक्ष्य से भटकी निर्भय मिसाइल
नेशनल डेस्क
बालेश्वर (ओड़िशा)
भारत ने देश में विकसित मध्यम दूरी तक मार करने वाली सब सोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से मंगलवार को पहली बार परीक्षण किया। अपने पहले परीक्षण में निर्भय क्रूज मिसाइल निशाना साधने में चूकी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस मिसाइल का परीक्षण आज सुबह किया गया। परीक्षण के बाद सब सॉनिक क्रूज मिसाइल निर्भय अपने लक्ष्यक से भटक गया। जिसके बाद निर्भय को रास्ते में ही नष्ट् करने का निर्णय लिया गया।
जम्मू में तार-तार हुयी सदन की मर्यादा
नेशनल डेस्क
जम्मू
जम्मू में गुरुवार को शुरू हुए विधानसभा बजट सत्र के पहले ही दिन अफजल गुरु को फांसी देने के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ और सदन की मर्यादा तार-तार हो गई। कश्मीर संभाग के लंगेट हलके के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान अफजल गुरु की फांसी के विरोध में पोस्टर लहराया। भाजपा विधायक चौधरी सुखनंदन ने जब पोस्टर छीना तो रशीद ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
More Articles...
Page 6 of 463





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...