Wednesday, May 22nd

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: देश

देश

कल्याण सिंह की पार्टी का बीजेपी में विलय

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
लखनऊ

कल्याण सिंह की पार्ट जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) का आज बीजेपी में विलय हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस के विरुद्ध राष्ट्रवादी ताकतों के एकत्रीकरण का फैसला किया है और इस क्रम में आज लखनऊ में हो रही ‘अटल शंखनाद रैली’ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्टी जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) का भाजपा में विलय हो गया।

AddThis Social Bookmark Button

कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने राहुल गांधी

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का उपाध्याक्ष बना दिया गया है। कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। राहुल गांधी को उपाध्याक्ष बनाए जाने की घोषणा से पहले ही जयपुर में जश्न की तैयारियां शुरु हो चुकी थीं। रथ सजाए गए, ढोल नगाड़ों का इंतजाम किया गया।

AddThis Social Bookmark Button

मौनी अमावस्या पर 3 करोड़ लोग लगाएंगे डुबकी

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
इलाहाबाद

उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुम्भ के मद्देनजर 10 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों को मानें तो उस दिन 17 अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। महाकुम्भ में 10 फरवरी को मौनी आमावस्या के अवसर पर होने वाले महास्नान के दिन करीब तीन करोड़ लोगों के प्रयागनगरी में पहुंचने का अनुमान है। रेलवे को अनुमान है कि इसमें से तीन लाख से अधिक लोग रेल से सफर कर सकते हैं।

AddThis Social Bookmark Button

गुनगुनी धूप ने दी ठंड से राहत

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
दिल्ली में कल की बारिश के बाद आज धूप निकली और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान है। कल भारी बारिश होने और ओले पड़ने के बाद आज मौसम साफ है। कल बारिश से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी और सामान्य जनजीवन बाधित हुआ।

AddThis Social Bookmark Button

अखिलेश सरकार से असंतुष्ट दिखे मुलायम, नेताओं को दी हिदायत

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
लखनऊ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के कामकाज के प्रति असंतुष्टि जाहिर करते हुए पार्टी के ‘बड़े नेताओं’ को खरी-खोटी सुनाई और उन्हें स्वहित के बजाय जनहित में काम करने की सख्त हिदायत दी।

AddThis Social Bookmark Button

Page 10 of 463