Wednesday, May 22nd

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: देश

देश

CBI की प्रारंभिक रिपोर्ट में राजा भैया को क्लीन चिट!

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
लखनऊ

यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा में डीएसपी जिया उल हक की मौत के मामले में सीबीआई बुधवार को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कांड में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के हाथ के संकेत नहीं मिले हैं। सीबीआई की प्रारंभिक रिपोर्ट कहती है कि इस हत्या में भीड़ के ही हाथ का अंदेशा है।

AddThis Social Bookmark Button

मुलायम ने फिर की आडवाणी की तारीफ

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
लखनऊ

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ की। इससे पहले मुलायम ने उन्हें देश का सबसे बड़ा नेता बताया था। मुलायम द्वारा 23 मार्च को आडवाणी की तारीफ करने के बाद इस बात की अटकलें बढ़ गयी थी कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के साथ पींगें बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
सपा प्रमुख ने इस बार आडवाणी की इसलिए तारीफ की क्योंकि उन्होंने देश के शीर्ष समाजवादी नेता एवं उनके आदर्श डा. राममनोहर लोहिया की सराहना की है। आडवाणी द्वारा लोहिया की सराहना किये जाने के जाने के बारे में चित्रकूट में जब उनसे पूछा गया तो मुलायम ने कहा कि यदि उन्होंने ऐसा कहा है तो यह अच्छी बात है।

AddThis Social Bookmark Button

हजार भुजाओं वाली कांग्रेस से लड़ना आसान नहीं - मुलायम

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नहीं हजार हाथ है और उससे लड़ना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से लड़ना कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कि कांग्रेस मुकदमा लगा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके पीछे सीबीआई लगवाकर जेल भी भिजवा देगी इसलिए कांग्रेस से लड़ना आसान नहीं है।

AddThis Social Bookmark Button

बहादुरगढ़ के ‘स्वामीजी’ ने कराई दीपक भारद्वाज की हत्या!

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली

जांचकर्ताओं ने उस ‘आध्यात्मिक गुरु’ की पहचान कर ली है जिसके बारे में यह संदेह जताया जा रहा है कि उसने स्थानीय बसपा नेता दीपक भारद्वाज की हत्या के लिए बंदूकधारियों को 50 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक की सुपारी दी थी। सूत्रों ने बताया कि दो कथित शार्पशूटर सुनील मान एवं पुरुषोत्तम राणा से मिले ब्यौरों के आधार पर की गई जांच के बाद उन्हें इस आध्यात्मिक गुरु के बारे में पता चला। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) छाया शर्मा ने बताया कि उसे हिरासत में नहीं लिया गया है।

AddThis Social Bookmark Button

उज्जैनः दिग्विजय के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

E-mail Print PDF

नेशनल डेस्क
उज्जैन (मप्र)

उज्जैन की एक अदालत ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और सांसद प्रेमचन्द्र गुड्डू के खिलाफ आज गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 17 जुलाई 2011 को उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद जीवाजीगंज थाने में जयसिंह, अनंत नारायण मीणा, मुकेश भाटी, अमरलाल आदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। थाने में इस मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद शासन की और से न्यायालय में अर्जी दायर की गई थी कि इस मामले में दिग्विजय सिंह, प्रेमचन्द्र गूड्डू हेमन्त चौहान, तथा दिलीप चौधरी को भी आरोपी बनाया जाए।

AddThis Social Bookmark Button

Page 2 of 463