नेशनल डेस्क
वाराणसी
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के निशाने पर रहे बाबा रामदेव। राहुल ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा रामदेव अपने लोगों को मेरी जनसभा में काले झंडे के साथ भेज देते हैं, मुझ पर जूता चलाने के लिए कहते हैं लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि मैं इन चीज़ों से डरने वाला नहीं हूं। वहीं बाबा रामदेव ने भी राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल बचकानी बातें न करें। उनको सबसे पहले कालेधन पर देश को जवाब देना चाहिए।
राहुल ने कहा कि, हम यूपी को बदलने आए हैं। जहां तक विकास की बात है, इसे आप दो तरीके से देख सकते हैं। विकास के लिए सब लोगों को शामिल करना पड़ता है। लोगों को समझना पड़ता है। हमारी सरकार जनता के साथ काम करेगी। उनकी आवाज बनेगी। उनके लिए काम करेगी। हमारी सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी। यूपी में अब तक सभी राजनीतिक पार्टियों ने जनता की इज्जत नहीं की है। इनके आवाज को नहीं सुना है। हमनें मनरेगा जैसे कानून आम आदमी की आवाज को सुन कर बनाया है। राहुल गांधी ने कहा कि, यूपी में जाति की राजनीति है। हम जाति नहीं विकास की राजनीति करते हैं। हम सिर्फ ये बताना चाहते हैं कि हर जाति के लोग कुछ कर सकते हैं। मैं मायावती और कांशीराम का सम्मान करता हूं। कांशीराम जी ने तो यूपी की राजनीति को आगे बढ़ाया। पर मायावती सीएम बनने के बाद कभी गांवों में नहीं गईं। मुलायम सिंह कभी गांवों में नहीं गए। उन्होंने कहा कि एक बार कांग्रेस पार्टी यूपी खड़ी हो जाएगी तो हर चीज को परिभाषित करेगी। यहां की राजनीति को तय करेगी। हमें विश्वास है कि यूपी की जनता हम पर भरोसा ज़रूर करेगी।

राहुल-बाबा में ज़ुबानी जंग!





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...