नेशनल डेस्क
लखनऊ
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में होने वाले मतदान में 867 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। दस जिलों की जिन 55 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। बता दें कि सुबह 11 बजे तक 13 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं मतदान के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, कहीं से किसी भी तरह की हिंसा की कोई ख़बर नहीं है, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
पहले चरण में मैदान में उतरे कुल 867 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.70 करोड़ है, जिसमें पुरुषों की संख्या करीब 92 लाख और महिलाओं की संख्या करीब 77 लाख है। इस चरण में 13186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इस बार सामान्य मतदाताओं को भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया तीन मार्च को समाप्त होगी।

यूपी इलेक्शनः आज ईवीएम में कैद होगी 867 प्रत्याशियों की किस्मत





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...