नेशनल डेस्क
बेंगलुरु
कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कथित तौर पर मोबाइल में ब्लू फिल्म देखने के मामले में तीनों मंत्रियों ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आगे घुटने टेकते हुए अपना-अपना इस्तीफा दे दिया है। इन तीन मंत्रियों की निंदनीय करतूत के बाद भारतीय जनता पार्टी को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी, इस घटना के एक दिन बाद मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरोपी मंत्रियों को कार्यालय बुलाया गया और उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया।
सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और बंदरगाह तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कष्णा पालेमर ने शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया। सावदी ने भाजपा कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, हम पार्टी और सरकार की अब और किरकिरी नहीं चाहते हैं। हम सभी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
सावदी और पाटिल ने मांग की कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को जांच समिति गठित करके अश्लील वीडियो फुटेज देखने के मामले की जांच करानी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच में वे इन आरोपों से मुक्त हो जाएंगे। सावदी को कथित रूप से अश्लील फिल्म क्लिपिंग उपलब्ध कराने वाले पालेमर ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा सरकार के लिए कल उस समय शर्मसार करने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई थी जब फुटेज में राज्य विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दो मंत्रियों को मोबाइल फोन पर कथित तौर पर अश्लील वीडियो देखते हुए दिखाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के निर्देशों के तहत, गौडा ने पार्टी कार्यालय में आज राज्य पार्टी प्रमुख के एस ईश्वरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, वरिष्ठ मंत्रियों जगदीश शेट्टर और गोविंद करजोल के साथ बैठक की और तीनों मंत्रियों से इस्तीफा देने के लिए कहा। सावदी और पाटिल ने कहा कि वे गौडा को अपना इस्तीफा सौपेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वह इसे स्वीकार करें। सावदी और पाटिल ने इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढावा देने के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। सावदी ने कहा कि वे पार्टी और सरकार को शर्मिंदगी से बचाने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री, येदियुरप्पा और ईश्वरप्पा से हमारा इस्तीफा स्वीकार करने की अपील करते हैं। सावदी ने कहा कि हम विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हैं कि वह जांच का आदेश देकर सच सामने लाएं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम पूरी तरह से किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

“डर्टी पिक्चर” ने ली तीन मंत्रियों की कुर्सी





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...