नेशनल डेस्क
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण की शुरूआत आज बेहद धीमी रही। दोपहर 1 बजे तक महज 29 फीसदी तक ही मतदान हो पाया। मतदान की रफ्तार धीमी होने की वजह बीती रात कई इलाकों में हुई बारिश भी एक बड़ी वजह बनी। बता दें कि सुबह सात बजे से ही कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान शुरू हो गया था लेकिन 1 बजे तक महज 29 फीसदी मतदान ही हो पाया है।
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि बारिश के कारण कुछ जगहों पर मामूली असुविधा के बावजूद मतदान अपने निर्धारित समय पर शुरू हो गया। मतदान कुछ धीमा रहा और पहले दो घंटे में 5.17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कल रात से शुरु हुई बारिश अनेक इलाकों में आज सुबह भी जारी रही, जिससे कुछ अंचलों में मतदान बहुत धीमा रहा और सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे में तो एक भी वोट नहीं पड़ा। पहले चरण में जिन दस जिलों में मतदान हो रहा है उनमें सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर तथा बस्ती हैं। इन जिलों की कुल 55 विधानसभा सीटों के लिये मतदान हो रहा है। सिन्हा ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिये दो लाख से ज्यादा केन्द्रीय बलों तथा पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं।

यूपी में सुस्त वोटिंग, 1 बजे तक सिर्फ 29 फीसदी मतदान





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...