नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि दलित मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण से वंचित रखना इंसाफ का गला घोंटने के समान है। दलित किसी धर्म के हों, सबके साथ समानता होनी चाहिए। रामदेव शनिवार को दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा ने किया था।
ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए योग गुरु ने करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों पर हमला किया और आरोप लगाया कि इन पार्टियों को आम आदमी की चिंता नहीं है और भ्रष्टाचार के जरिए देश की संपत्ति लूट रही हैं। माना जाता रहा है कि रामदेव भगवा संगठनों के करीब रहे हैं लेकिन आज उन्होंने अपनी एक अलग छवि पेश करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने मुस्लिमों और हिंदुओं के बीच दीवार खड़ी करने का प्रयास किया है और इस तरह के लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए।
रामदेव ने कहा, ‘मुझे हाल ही में पता चला कि अनुच्छेद 341 में मुस्लिम तथा ईसाई दलित नहीं आते। यह सही नहीं है। दलित तो दलित होता है, चाहे हिंदू हो, ईसाई हो या मुसलमान हो। इसलिए सभी दलितों को समान अधिकार मिलने चाहिए। हमें इसे पाने के लिए संघर्ष करना होगा। हम संघर्ष छेड़ेंगे। मैं तन-मन से अपना समर्थन देता हूं।’ संविधान का अनुच्छेद 341 मुस्लिम तथा ईसाई दलितों को आरक्षण के प्रावधान से अलग रखता है।

मुस्लिम मंच से बोले रामदेव, ‘मुस्लिम व ईसाई दलितों को भी मिले आरक्षण’





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...