नेशनल डेस्क
रांची
हॉर्स ट्रेडिंग मामले में आज सीबीआई ने झारखण्ड के 14 विधायकों के आवासों पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है। सीबीआई कुल 35 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिसमे रांची, जमशेदपुर सहित कोलकाता, बिहार भी शामिल है। पूरा मामला होंस ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ है, जहां सीबीआई ने राज्यसभा चुनाव के दिन रांची के नामकुम इलाके से 2 करोड़ 15 लाख रुपए बरामद किए थे। जिसके बाद सीबीआई मामला दर्जकर लगातार जांच कर रही है। इससे पहले भी सीबीआई ने 3 विधायकों के ठिकानों पर रेड किया था। जिसमें जेएमएम विधायक विष्णु भईया के जामताड़ा आवास से सीबीआई ने पांच लाख रूपए नगद और फार्चुनर गाड़ी बरामद की। जिनकी कीमत 25 लाख रूपए है। गौरतलब है कि 30 मार्च को झारखंड में हुए होर्स ट्रेडिंग के मामले को लेकर राज्यसभा चुनाव को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद 03 अप्रैल को दोबारा चुनाव कराया गया। जिसमें जेएमएम पार्टी से संजीव कुमार और कोंग्रेस से प्रदीप बलमुचू जीते थे।
इन विधायकों के यहां पड़े छापे...
1. रामचंद्र सहिस, आजसू
2. कमल किशोर भगत, आजसू
3. पोलुस सूरीन, जे एम एम
4. सौरभ नारायण सिंह, कांग्रेस
5. संजय यादव, आर जे डी
6. अनंत प्रताप, कांग्रेस
7. अरुण मंडल, बीजेपी
8. सरफराज अहमद
9. उमाकांत रजक, आजसू
10. चन्द्र प्रकाश, आजसू
11. रामचंद्र बैठा, बीजेपी
12. सुधा चौधरी, जदयू
13. जनार्दन पासवान, आर जे डी
14. संजय पासवान, आर जे डी
15. अजय मारू
16. पवन मारू
17. पवन धुत (राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार कोलकाता)

रांचीः एक दर्जन से ज्यादा विधायकों के आवास पर CBI की रेड





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...