नेशनल डेस्क
हैदराबाद
सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अवैध संपत्ति मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी है। कड़प्पा से सांसद जगन की न्यायिक हिरासत सोमवार को समाप्त हो गई थी इसलिए वह सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष उपस्थित हुए थे।
सीबीआई ने एक याचिका दाखिल कर अदालत से जगन का नार्को परीक्षण किए जाने की इजाजत मांगी थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई 14 जून तक स्थगित कर दी है। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन को सीबीआई ने 27 मई को हिरासत में लिया था। सीबीआई ने उनसे सात दिन तक पूछताछ भी की थी।
Set as favorite
Bookmark
Email this
Comments (0)

Write comment
जगन रेड्डी की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ी





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...