नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
राष्ट्रपति पद के लिए सहयोगी दलों से मिले नए नामों के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेता इस मामले में मंथन करेंगे। बैठक के बाद इस मामले में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस कोर ग्रुप के सदस्य ए के एंटनी, पी चिदंबरम तथा सोनिया के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
राष्ट्रपति पद के लिए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के अपने एक पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए जाने के एक दिन बाद यह पहला औपचारिक विचार-विमर्श होगा. ममता और मुलायम का कहना है कि वह पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की उम्मीदवारी पर भी सहमत हो सकते हैं.
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज सुबह सोनिया से मुलाकात की थी. कांग्रेस कोर ग्रुप की आज शाम होने वाली बैठक में वह भी शामिल होंगे. कांग्रेस के कुछ सूत्रों ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में मनमोहन सिंह के शामिल होने की संभावना से इंकार किया है लेकिन जिस प्रकार ममता और मुलायम ने उनका नाम लिया, उस पर पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

राष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...