नेशनल डेस्क
पटना
जनता दल (यू) और भाजपा के बीच 16 साल से चला आ रहा गठबंधन नहीं टूटेगा। ये कहना है जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव का। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच आई तल्खी और बयानबाजी को विराम देते हुए शनिवार को शरद ने कहा कि जेडीयू हमेशा भाजपा के साथ है और रहेगी। उन्होंने जेडीयू प्रवक्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह उनसे बिना सलाह मशविरा किए किसी तरह की बयानबाजी न करें।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई गई। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन तथा नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई बयानबाजी के बाद जेडीयू ने तय किया है कि पार्टी ऐसी बयानबाजी से बचे। उधर, नीतीश सरकार में भाजपा के कोटे से पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शरद के बयान पर कहा कि शरद यादव अगर चार दिन पहले अपने प्रवक्ताओं को नसीहत देते तो ठीक रहता।

नहीं टूटेगा जदयू और भाजपा का गठबंधन – शरद यादव





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...