नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी की उम्मीदवारी पर सवाल उठाने वाले विपक्ष समर्थित उम्मीदवार पीए संगमा की आपत्तियां खारिज कर दी गयीं। निर्वाचन अधिकारी ने संगमा की आपत्तियों को खारिज करते हुए मुखर्जी के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया। अब 19 जुलाई को होने वाले देश के इस शीर्ष पद के चुनाव में मुखर्जी और संगमा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव वी के अग्निहोत्री ने नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रणब मुखर्जी और पीए संगमा के नामांकन पत्र सभी तरह से वैध पाये गये। उनके नामांकन पत्र सभी जरूरी अपेक्षायें पूरी करते हैं।’
अग्निहोत्री ने यह बताने से इंकार कर दिया कि आखिर किस आधार पर उन्होंने मुखर्जी की उम्मीदवारी के खिलाफ दाखिल आपत्तियों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में बताने के लिए पहले चुनाव आयोग से पूछना होगा कि क्या वे इन जानकारियों को सार्वजनिक कर सकते हैं। संगमा का दावा था कि मुखर्जी के नामांकन को रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि वे अभी भी लाभ के पद पर आसीन हैं। संसदीय कार्य मंत्री पवन बंसल ने हालांकि संवाददाताओं से कहा कि अग्निहोत्री ने इस तथ्य को स्वीकार कर लिया है कि प्रणव ने भारतीय संख्यिीकी संस्थान के अध्यक्ष के पद से राष्ट्रपति पद के चुनाव का नामांकन भरने से करीब एक सप्ताह पहले 20 जून को ही इस्तीफा दे दिया था।

संगमा की आपत्ति हुयी खारिज, प्रणब का रास्ता साफ





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...