नेशनल डेस्क
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की एक संगमरमर से बनी मूर्ति को तोड़ दिया गया है। इस मूर्ति के सिर और हाथ तोड़ दिए गए हैं। वहां मौजूद गार्ड ने बताया कि चार लड़के अचानक पहुंचे और हथौड़े से वार कर मूर्ति का सिर और हाथ तोड़ दिया। चारों ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी।
मूर्ति को तोड़े जाने के बाद कानून और व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनज़र काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। यह उन अनेक मूर्तियों में से एक है, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान लगवाया था। उनके द्वारा लगवाई गई सभी मूर्तियों में उनके हाथ में हमेशा एक पर्स दिखाया जाता रहा है, और इस वारदात में मूर्ति के हाथ से पर्स भी गिरा दिया गया है। यह मूर्ति लखनऊ के उस अम्बेडकर मेमोरियल पार्क के बाहर लगी है, जिसे दलितों के नेता तथा मायावती के संरक्षक माने जाते रहे कांशीराम की याद में बनाया गया था। इस घटना के बाद बीएसपी की ओर से कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और कोई भी अप्रिय कदम उठाने से परहेज करने की अपील की गई है।

लखनऊ में मायावती की प्रतिमा तोड़ी गयी, स्थिति तनावपूर्ण





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...