नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री बनाए जाने के बाद देश के नए गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज कहा है कि उन्हें देश का गृह मंत्रालय देकर पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने की पूरी कोशिश करेगे।
उन्होंने कहा कि वह देश के दूसरे दलित गृह मंत्री है। शिंदे ने कहा कि नक्सलवाद देश की सबसे बड़ी समस्या है जिसका मुकाबला हमें मिलजुलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए राज्यों में तालमेल होना जरुरी है। शिंदे ने कहा कि राज्यों में तालमेल होगा तो नक्सलवाद की समस्या पर काबू पाने में बड़ी मदद मिलेगी।
ग्रिड फेल होने से उत्पन्न बिजली संकट के बारे में उन्होंने कहा कि अमेरिका में तो चार से पांच दिनों के लिए बिजली जाती है। लेकिन हमारे देश में अगर कुछ घंटे में बिजली को दुरुस्त कर लिया जाता है तो इस बात की तारीफ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रिड की समस्या होने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई तभी बिजली संकट पर जल्दी काबू पा लिया गया। कल ही मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए सुशील कुमार शिंदे को ऊर्जा मंत्रालय से हटाकर गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। कैबिनेट के मंत्री वीरप्पा मोइली को ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है और पी चिदंबरम को देश का नया वित्त मंत्री बना गया है।

अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा - सुशील शिंदे





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...