नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
रामलीला मैदान से निकलकर बाबा रामदेव एक गाड़ी की छत पर सवार होकर पुलिस बैरिकेडिंग के पास तक पहुंचे, जहां उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके तमाम समर्थकों को बसों में भरने का काम पुलिस ने आरंभ कर दिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बाबा रामदेव को अपने समर्थकों के साथ संसद की मार्च करने की इजाजत नहीं दी थी। इसी के साथ एनडीएमसी के इलाके में धारा 144 लगा दी गई थी। वहीं, बाबा रामदेव के समर्थकों के लिए बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाया गया है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और जद (यू) प्रमुख शरद यादव सोमवार को रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के मंच पर पहुंचे। इससे पहले रामदेव ने कांग्रेस पर हमला बोला और लोगों से केंद्र की संप्रग सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। गडकरी और भाजपा नीत राजग के संयोजक यादव आज दिन में करीब 11:30 बजे रामलीला मैदान पहुंचे। राजग के नेता मंच पर बाबा रामदेव और उनके समर्थकों के साथ नजर आए। बाबा के मंच पर पहुंचने वालों में तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के नेता नागेश्वर राव, भाजपा के विजय गोयल और अकाली दल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। विपक्षी गठबंधन राजग के नेता रामलीला मैदान उस वक्त पहुंचे, जब रामदेव ने 2014 के चुनाव में कांग्रेस को हराने का आह्वान किया।
इस मौके पर मंच से लोगों को संबोधित करते हुए शरद यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार दिल्ली से लेकर अब गांव तक फैल गया है। शरद यादव ने कहा कि लंदन ओलिंपिक में पदक जीतने वाले अधिकतर लोग किसान के बेटे हैं। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ कदम उठाने के लिए अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद केन्द्र सरकार की चुप्पी के बाद अपने तेवर कड़े करते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में 9 अगस्त से अनशन पर बैठे बाबा रामदेव ने सोमवार को संसद के समक्ष धरने पर बैठ जाने का ऐलान किया।

हिरासत में बाबा रामदेव





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...