नेशनल डेस्क
नई दिल्ली
आखिरकार गोपाल गोयल कांडा ने सरेंडर कर ही दिया। एमडीएलआर की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने शनिवार तड़के 4 बजे के करीब दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कांडा एक वाहन में सवार होकर सीधे अशोक विहार थाने पहुंचा जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गोपाल कांडा की आज पेशी होगी।
गोपाल कांडा के भाई गोविन्द कांडा ने कल देर शाम मीडिया के सामने दावा किया था कि उसका भाई कुछ घंटों बाद अशोक विहार या भारत नगर थाने में सरेंडर कर सकते हैं। वह कोई भगौड़ा नहीं है। वे तो सिर्फ जमानत मिलने का इंतजार कर रहे थे। कांडा के भाई के इस दावे के तुरन्त बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। उधर, कांडा के सरेंडर की खबर पाते ही अशोक विहार थाने के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे।
इससे पहले, शुक्रवार को गीतिका सुसाइड केस में गोपाल कांडा को तब तगड़ा झटका लगा जब दिल्लीह हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने याचिका रद्द करते हुए कहा कि यह उस व्यक्ति ने दायर नहीं की है जो गिरफ्तारी के भय से फरार है। न्यायमूर्ति पीके भसीन ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी ‘लगता है कहीं आराम से बैठा है और उसे पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्तारी की आशंका नहीं है।’ और उचित तरीके से अधिकृत किए बगैर ही उसके भाई गोविंद कुमार ने उसकी ओर से अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है।
न्यायमूर्ति भसीन ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने योग्य है और यह सिर्फ इसी आधार पर खारिज होने योग्य है कि गिरफ्तारी की आशंका से फरार व्यक्ति ने इसे दाखिल नहीं किया है। अदालत ने कांडा की जमानत याचिका में कई तकनीकी और प्रक्रियागत खामियां पाईं। कोर्ट ने कहा कि न तो वकालतनामा और न ही हलफनामा आरोपी ने स्वयं दायर किया है और जिस व्यक्ति ने दस्तावेज पेश किए हैं उसे भी ऐसा करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ मजिस्ट्रेट की अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था और उसकी सहयोगी तथा सह आरोपी अरुणा चड्ढा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गोपाल गोयल कांडा के खिलाफ गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। कांडा एमडीएलआर एयरलाइंस के मालिक हैं, जहां गीतिका बतौर एयर होस्टेस थीं। वर्ष 2009 में एयरलाइंस ने काम करना बंद कर दिया था। गीतिका को कांडा के स्वामित्व वाली एक अन्य कम्पनी में पदस्थ कर दिया गया था। गीतिका का शव पांच अगस्त को उनके उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित आवास पर पंखे से लटका हुआ पाया गया था। सुसाइड नोट में गीतिका ने कांडा व चड्ढा का नाम लिया था। गीतिका के भाई गौरव शर्मा के मुताबिक कांडा व चड्ढा ने उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।

कांडा का दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...