Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: व्यापार

व्यापार

शेयर बाजार 127 अंक लुढ़ककर बंद

E-mail Print PDF

बिज़नेस डेस्क

एनएनआई

देश के शेयर बाजार में वैश्विक बाजारों और निवेशकों की बिकवाली से शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 127.07 अंकों की गिरावट के साथ 16292.98 पर जबकि निफ्टी 36.80 अंकों की गिरावट के साथ 4928.90 पर बंद हुआ। सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 64.46 अंकों की गिरावट के साथ 16355.59 पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स ने 16447.24 के उच्चतम स्तर एवं 16233.76 के निचले स्तर को छुआ।

AddThis Social Bookmark Button

इंदिरा नूई फॉर्च्यून 500 में शामिल

E-mail Print PDF

बिजनेस डेस्क

एनएनआई

कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली कम्पनी पेप्सिको की भारतीय मूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदिरा नूई अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फॉर्च्यून के 500 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सूची में शामिल 18 महिलाओं में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। पत्रिका के नवीनतम अंक में यह जानकारी दी गई है। अमेरिका की 41वीं बड़ी कम्पनी की प्रमुख नूई शीर्ष महिला अधिकारियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने हाल के वर्षो में शीतल पेय की तुलना में अपेक्षाकृत कम लाभदायक लेकिन स्वास्थ्यवर्धक फास्टफूड के बाजार की तरफ रुख किया है।

AddThis Social Bookmark Button

दो लाख के पार हुयी मारुति रिट्ज की बिक्री

E-mail Print PDF

बिजनेस डेस्क

एनएनआई

कार कंपनी मारुति सुजुकी ने कहा कि उसकी प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार रिट्ज की बिक्री तीन साल के भीतर दो लाख को पार कर गई। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की वाहन कंपनी को निकट भविष्य में ज्यादा बिक्री की उम्मीद है। बयान में कहा ‘‘ रिट्ज ने स्विफ्ट की तरह दो लाख की बिक्री के स्तर को सबसे तेजी से पार किया है.  वर्ष 2011-12 में प्रीमियम ए2 खंड में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही।’’कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान घरेलू बाजार में 64,000 कारें बेची। बयान में कहा गया कि 2009 में आई इस कार में दो सबसे सफल इंजन 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इर्ंजन और डीडीआईएस 1.3 एल डीजल इर्ंजन का उपयोग किया गया है।

AddThis Social Bookmark Button

भारत में लांच हुआ एप्पल का नया आईपैड

E-mail Print PDF

बिज़नेस डेस्क

एनएनआई

एप्पल ने भारत में अपना नया आईपैड लांच किया है। काफी इंतजार के बाद एप्पल ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपने नए आईपैड को लांच कर दिया। इस आईपैड की शुरूआती कीमत साढ़े तीस हजार रूपए है। नए रेटिना डिसप्ले वाले इस आईपैड में एप्पल की नई चिप लगी है। इसमें पांच मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा है। आईपैड 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी क्षमता के तीन संस्करणों में है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पूर्व के मॉडलों की कीमत भी घटाने की घोषणा की है। आईपैड दो (16 जीबी) की कीमत अब 24,500 रुपए है।

AddThis Social Bookmark Button

ऐप्पल के मुनाफे में बेतहाशा वृद्धि

E-mail Print PDF

बिज़नेस डेस्क

एनएनआई

ऐपल ने आईफोन और आईपैड टैबलेट कंप्यूटर की रिकार्ड बिक्री के जरिए इस साल के पहले तीन महीनों में 11.6 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया। ऐपल ने कल घोषित नतीजे के बाद कहा कि मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान उन्होंने 39.2 अरब डालर की आय हुई। पिछले साल की समान अवधि में के मुकाबले आईपैड की बिक्री दोगुने से अधिक हुई और आईफोन की बिक्री 88 फीसद बढ़ी। ऐपल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने कहा, हमें मार्च की तिमाही के दौरान 3.6 करोड़ आईफोन और करीब 1.2 करोड़ आईपैड बेचकर खुशी हो रही है। कुक ने कहा, नया आईपैड अपनी जोरदार शुरूआत के लिए तैयार है और पूरे साल आप ऐसे अन्वेषण देख सकेंगे जो सिर्फ ऐपल की पेश कर सकता है।

AddThis Social Bookmark Button

Page 1 of 122

  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »