एनएनआई
नई दिल्ली
देश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है अब आप देश के डाकघरों से दुनियाभर में कहीं भी अपने रिश्तेदारों को पैसा भेज सकते है। आप दस मिनट में पैसा भेज या मंगवा सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग ने मनीग्राम इंटरनेशनल सेवा से करार कर लिया है। यह सुविधा फिलाल देश के 100 डाक घरों में उपलब्ध कराई जाएगी। सबसे पहले दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के डाकघरों में यह सुविधा शुरू होगी। डाक विभाग के मुताबिक 2014 तक देश के पचास हजार डाकघर इस सुविधा से जुड जाएंगे।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने डाक विभाग और मनीग्राम इंटरनेशनल के साथ हुए करार का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया। इस करार के चलते देश के डाक घरों की आर्थिक हालत में सुधार आने की उम्मीद है। सिब्बल का कहना है कि डाक विभाग के 1,55,000 डाकघरों में मनीग्राम सेवा शुरू करने की योजना है। इस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीणों को होगा, जिनका किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में खाता नहीं है। इस मौके पर मौजूद संचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैसे के लेन देन के नेटवर्क को मजबूत करने से देश की अर्थव्यवस्था का विकास होगा। कई देशों की अर्थव्यवस्था पैसे के हस्तांतरण की बेहतर व्यवस्था के चलते ही मजबूत हुई है।

अब दस मिनट में भेजे डाकघर से दुनियाभर में पैसे





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...
I have been keeping track of your site for a long time I read these articles, this is an interesting reading I will continue to pay attention to it more
Your article is one of the most classical style, when I read once, I have been deeply in love with them, you look forward to more perfect work.