Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: व्यापार 15 मार्च तक आम बजट पेश होने की उम्मीद

15 मार्च तक आम बजट पेश होने की उम्मीद

E-mail Print PDF

बिज़नेस डेस्क
एनएनआई

पांच राज्यों में शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र इस बार आम बजट देर से पेश किए जाने की संभावना है। साल 2012-13 का आम बजट 15 मार्च तक पेश होने की उम्मीद जतायी जा रही है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने बुधवार को इसके संकेत दिए। आमतौर पर हर साल फरवरी अंत में आम बजट संसद में पेश होता है। प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा संसद का बजट सत्र बुलाने के लिये मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। मुखर्जी ने कहा संसद के बजट सत्र की शुरुआत में हर साल होने वाला राष्ट्रपति का संबोधन 9 मार्च के बाद ही हो सकता है। विधानसभा चुनावों के कारण 9 मार्च तक चुनाव आचार संहिता लागू है।

वित्त मंत्री ने कहा कि आम बजट मामले में दो तिथियों का संवैधानिक महत्व है। पहली यह कि 31 मार्च से पहले बजट पर लेखानुदान पारित हो जाना चाहिये ताकि एक अप्रैल से शुरु होने वाले नये वित्त वर्ष में सरकारी खजाने से धन निकासी की जा सके। दूसरा 75 दिन की समयसीमा के भीतर कर प्रस्ताव संबंधी वित्त विधेयक को पारित होना चाहिए।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy