बिजनेस डेस्क
एनएनआई
2जी स्पेक्ट्रम के सभी 122 लाइसेंस रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टेलीकॉम शेयरों में अफरा-तफरी मच गई है। जैसे ही सुप्रीम ने फैसला सुनाया, उस समय शेयर बाज़ार ऊँचे स्तर पर था पर फैसला सार्वजनिक होते ही टेलीकॉम शेयरों में तेज़ बिकवाली शुरू हो गई।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट जारी है। रिलायंस टेलीकॉम पांच फीसदी लुढ़क गया, वहीं यूनिटेक के शेयर आठ फीसदी फिसल गए और डीबी रियल्टी में पांच फीसदी कि गिरावट दर्ज की गई है। रिलायंस टेलीकॉम का शेयर पांच रूपए नीचे जाकर 96 रूपए पर कारोबार कर रहा है जबकि डीबी रियल्टी का शेयर साढ़े तीन रूपए की गिरावट से 59 रूपए पर कारोबार कर रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्वान टेलीकॉम समेत कई कंपनियों पर पांच करोड़ रूपए का जुर्माना भी लगाया है। इन सब का असर शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. जो 122 लाइसेंस दिए गए थे उनमें यूनीनॉर, वीडियोकॉन, लूप, स्वान, टाटा, आइडिया, श्याम सिस्टेमा जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन सारे कंपनियों के शेयर भाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर पड़ा है।

लाइसेंस रद्द होने के बाद टेलीकॉम शेयरों में हाहाकार





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...