बिज़नेस डेस्क
एनएनआई
2जी घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एतिहासिक फैसले में कानून को तो बचा लिया गया लेकिन इस फैसले के बाद 25 हजार नौकरियों पर आफत आ गई है। उच्चतम न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में 122 लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, जिसकी वजह से इनमें कार्य करने वाले 25 हजार लोगों की नौकरी पर तलवार लटक गई है।
2जी लाइसेंस दोबारा पाने के लिए अब इन कंपनियों को फिर से नीलामी प्रक्रिया में भाग लेना होगा और इस बार इनके लिए यह लाइसेंस पाना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले इन्हे ये लाइसेंस कौडियो के दाम पर मिल गए थे लेकिन इस बार इनकी कीमत काफी ज्यादा रखी गई है सरकार ने इस बार इसका बेस प्राइस ही 10,972 करोड़ रुपए रखा है।
इन कंपनियों को सबसे बड़ा डर अपने ग्राहकों को खोने का सता रहा है क्योंकि बड़ी कंपनियां उन्हें अपनी ओर खींच सकती है। ऐसे में इन कंपनियों के लिए अपने ग्राहकों को बांधे रखना टेढ़ी खीर साबित होगा।

एक फैसले से 25 हजार नौकरियों पर लटकी तलवार!





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...