Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: खेल

Sports

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पोमर्सबैक को जमानत मिली

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क

नई दिल्ली

आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पोमर्सबैक को अमेरिकी महिला जोहल हमीद से छेड़खानी के आरोप में दिल्ली की एक अदालत ने 30 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। ल्यूक पोमर्सबैक को भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके मंगेतर को पीटने के आरोप में शुक्रवार को राजधानी के एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मामला दर्ज कर लिया गया। एक दिन की जमानत पर ल्यूक को कल छोड़ दिया गया था। जमानत की अवधि आज पूरी हो रही है और अदालत आज ल्यूक के जेल या जमानत पर फैसला देगी।

AddThis Social Bookmark Button

IPL-5: आज होगी दिल्ली से पंजाब की भिड़ंत

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क

एनएनआई

इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें लीग मुकाबले में मंगलवार को वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स टीम अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। इस जीत के साथ सहवाग की टीम प्ले ऑफ में स्थान सुरक्षित करना चाहेगी। मौजूदा संस्करण में अब तक किसी भी टीम का प्ले ऑफ में स्थान सुरक्षित नहीं है। डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स टीम को छोड़कर बाकी सात टीमों के लिए लीग स्तर पर बचे बाकी के मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक हार किसी भी टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने के सपने को चकनाचूर कर सकती है। डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर चुकी हैं।

AddThis Social Bookmark Button

बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खोले दरवाजे

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क
चेन्नई

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। भारत में अक्टूबर में आयोजित होने वाले चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में पाकिस्तान की घरेलू ट्वेंटी-20 चैम्पियन टीम को आमंत्रित करने का फैसला किया है।

AddThis Social Bookmark Button

आईपीएल-5: कोलकाता और मुंबई के बीच भिड़ंत आज

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क

एनएनआई

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में शनिवार को शाम चार बजे से होगा मुकाबला आईपीएल-5 में शनिवार को मुम्बई इंडियंस के होनहार कोलकाता नाइट राइडर्स को चुनौती देंगे। दिग्गज खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. इंडियंस की टीम नाइटराइडर्स को विजय की पटरी से उतारने के इरादे से उतरेगी. गौतम गम्भीर की कप्तानी में खेल रही नाइटराइडर्स ने अब तक 12 मैचों में आठ जीत और तीन हार के साथ कुल 17 अंक जुटाए हैं। इसमें एक अंक उस मैच का भी शामिल है, जो बेनतीजा रहा था। नौ टीमों की तालिका में नाइटराइडर्स दूसरे क्रम पर है।

AddThis Social Bookmark Button

अभिनेता बनेंगे सचिन!

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क

मुंबई

चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म ‘फेरारी की सवारी’ में अपने नाम के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। ऐसे कयास भी लगाये जा रहे हैं कि वह इस फिल्म में नजर भी आ सकते हैं।

AddThis Social Bookmark Button

Page 1 of 242

  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »