नयी दिल्ली.NNI.11अक्टूबर। राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की फर्राटा 100 मीटर दौड की विजेता नाइजीरिया की ओसायेगी ओलूदामोला डोपिंग में पकडी गईं हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है।
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में डोपिंग का यह पहला मामला सामने आया है। अब तक 950 नमूने टेस्ट किए गए हैं जिनमें से 700 के परिणाम सामने आ चुके हैं और यह पहला डोपिंग का मामला पकड में आया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ.सीजीएफ. के अध्यक्ष माइकल फेनेल ने आज यहां खेल मीडिया सेंटर में नियमित प्रेस कांप्रे स में यह जानकारी दी। फेनेल ने बताया कि नाइजीरियाई एथलीट के नमूने में प्रतिबंद्धित पदार्थ मीथाइलहेक्सानिमाइन पाया गया।
ओसायेमी ने अपने बी नमूने के टेस्ट की अपील की है और इसका परिणाम दोपहर बाद तक आ जाएगा। फेनेल ने कहा..इस मामले में तुरंत सुनवाई की जा रही है और सीडब्लूडी की कोर्ट इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सामने ला देगी।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...