Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: खेल खेल पर्थ में भी डूबी लुटिया, पारी व 37 रन से हारा भारत

पर्थ में भी डूबी लुटिया, पारी व 37 रन से हारा भारत

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क

एनएनआई

भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भी भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पारी व 37 रन से हराया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ 3-0 से बढ़त बनाकर अपने पक्ष में कर ली है। विदेशी दौरे पर भारत की यह लगातार 7वीं हार है।  दूसरी पारी में भारतीय टीम 171 रने के स्कोर पर ढेर हो गयी।

आखिरी बल्लेबाज विराट कोहली 75 रन बनाकर आउट हुए। कोहली पीटर सिडल की गेंद पर कैच हुए। इशांत, जहीर और विनय कुमार तीनों खिलाड़ियों को बेंजामिन हिल्फेनहॉस ने आउट किए। तीनों विकेट एक ही ओवर में गिरे। इशांत शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। जहीर खान भी बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए। विनय कुमार 6 रन बनाकर आउट हुए। इस समय भारत के 171 रन पर 7 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। कप्तान महेन्द्र धोनी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। धोनी पीटर सिडल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

राहुल द्रविड़ 47, गौतम गम्भीर 14, वीरेंद्र सहवाग 10, सचिन तेंदुलकर आठ, आर.विनय कुमार छह और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दो रन बनाए। वी.वी.एस. लक्ष्मण, जहीर खान और इशांत शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए जबकि उमेश यादव बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन हिल्फेनहास ने सबसे अधिक चार, पीटर सिडल ने तीन और मिशेल स्टार्क ने दो विकेट झटके. रेयान हैरिस के खाते में एक विकेट गया। भारत की पहली पारी में बनाए गए 161 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए थे। इस प्रकार आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 208 रनों की बढ़त मिली थी।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy