Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: खेल खेल तेज़ गेंदबाजी से घबरा गए हैं भारतीय बल्लेबाज - सिडल

तेज़ गेंदबाजी से घबरा गए हैं भारतीय बल्लेबाज - सिडल

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क
एनएनआई

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज़ गेंदबाज़ पीटर सिडल का कहना है कि भारतीय टीम हमारी तेज़ गेंदबाजी से बुरी तरह घबरा गई है। सिडल ने यह भी कहा कि हमारे तेज़ गेंदबाजों ने भारतीय टीम का कचूमर निकाल दिया। सिडल ने कहा कि श्रृंखला में अभी तक सबसे अहम बात यह रही कि हमने उन पर अच्छा-खासा दबाव बनाया है। हमने उनका कचूमर निकाल दिया और फिर से ऐसा करने के लिये मैं टीम का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। श्रृंखला में अब तक 19.58 की औसत से 17 विकेट लेने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने का कोई भी मौका बड़ा सम्मान है और मैं निश्चित तौर पर किसी दूसरे को अपना स्थान देना पसंद नहीं करूंगा। पर्थ में तीसरा टेस्ट मैच तीन दिन से कम समय में समाप्त हो गया और सिडल ने कहा कि उन्हें मैच इतनी जल्दी समाप्त होने पर हैरानी हुई।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy