Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: खेल खेल मेलबर्न में टूटा हार का सिलसिला, 8 विकेट से जीता भारत

मेलबर्न में टूटा हार का सिलसिला, 8 विकेट से जीता भारत

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क
एनएनआई
मेलबर्न टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया है। गंभीर ने शानदार पारी खेली। आस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने गौतम गम्भीर (नाबाद 56), विराट कोहली (31) और वीरेंद्र सहवाग (23) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत 19.4 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 21 रनों पर नाबाद लौटे। 26 दिसम्बर को बॉक्सिंग डे के मौके पर सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के साथ शुरू हुए आस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम की यह पहली जीत है। उसे इससे पहले चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 0-4 से हार मिली थी।

पहले ट्वेंटी-20 मैच में आस्ट्रेलिया ने 31 रनों से जीत हासिल की थी। इस तरह दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला 1-1 से बराबर रही। अब महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में भारतीय टीम को पांच फरवरी से त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेना है, जिसमें श्रीलंका और आस्ट्रेलिया की टीमें भी शिरकत करेंगी।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy