स्पोर्ट्स डेस्क
एनएनआई
आईपीएल-5 के लिए आज हुई खिलाड़ियों की नीलामी में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सबसे महंगे में बिके। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख डॉलर में खरीदा। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं। वहीं श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाख डॉलर में खरीदा जबकि रुद्र प्रताप सिंह छह लाख डॉलर में मुम्बई इंडियंस के हुए।
शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे जडेजा को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के साथ टाई होने के बाद जडेजा सुपर किंग्स के खाते में गए। पिछले वर्ष केरल टस्कर्स फ्रेंचाइजी ने जडेजा को 9,50,000 डॉलर में खरीदा था। ऐसी उम्मीद थी कि जडेजा को कम से कम 12 लाख डॉलर मिल जाएंगे लेकिन सुपर किंग्स ने उन्हें उम्मीद से अधिक दे दिया। इसके अलावा न्यूजीलैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नौ लाख डॉलर में खरीदा। मैक्लम पिछले वर्ष टस्कर्स की ओर से खेले थे। आईपीएल में मैक्लम कोलकाता के लिए खेल चुके हैं।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...