स्पोर्ट्स डेस्क
नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी युवराज सिंह कैंसर से पीड़ित हैं। युवराज के फिजियो जतिन चौधरी ने इस बात का खुलासा किया है। जतिन के मुताबिक युवराज के बाएं फेफड़े में कैंसर है और उनका इलाज अमेरिका में हो रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि फिजियो के मुताबिक इसमे घबराने वाली कोई बात नहीं युवराज जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।
सूत्रों की मानें तो भारत में जब उनकी बायोप्सी हुई तो पता नहीं चला, लेकिन जब अमेरिका में उनका सैंपल भेजा गया तो पता चला कि उनको कैंसर है। फिजियो ने बताया कि यहां पर जब उनका इलाज चल रहा था तो वह ठीक हो रहे थे, लेकिन वह दिल की तरफ जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर रहा था, तभी उन्हें अमेरिका भेजा गया। उन्होंने बताया कि उनका कैंसर अभी पहले चरण में है और मार्च तक उनकी कीमोथेरेपी चलेगी। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है, वह ठीक हो जाएंगे और मई तक मैदान पर वापसी करेंगे।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...