Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: खेल खेल मेलबर्न वनडे में 65 रन से हारा भारत

मेलबर्न वनडे में 65 रन से हारा भारत

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क
एनएनआई

मेलबर्न में खेले जा रहे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 65 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 216 रनों के जवाब में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत ही खराब रही। दो रन के निजी स्कोर पर सचिन तेंडुलकर पैवेलियन लौट गए। धोनी को छोड़कर भारत का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर तक टिकने में कामयाब नहीं हुआ। जिसकी वजह से भारत को एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पांच ओवरों में 18 रन के कुल योग पर सचिन तेंदुलकर और गौतम गम्भीर के विकेट गंवा दिए थे। बता दें कि पहले यह मुकाबला 50-50 ओवरों का खेला जाना था लेकिन बारिश के व्यवधान डालने की वजह से हुई समय की बर्बादी की भरपाई के लिए कुल ओवरों में कटौती कर इसे 32-32 ओवरों का कर दिया गया।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy