स्पोर्ट्स डेस्क
पुणे
लगातार तीन मैच गंवाने के बाद पुणे वॉरियर्स इंडिया टीम का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण के तहत गुरुवार को सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस से होगा। यह मैच वॉरियर्स और मुम्बई इंडियंस दोनों के लिए अहम है क्योंकि इसे जीतकर वॉरियर्स लगातार हार का सिलसिला तोड़ना चाहेंगे जबकि मुम्बई इडियंस तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम को आशातीत सफलता दिलाने वाले सौरव गांगुली के नेतृत्व में खेल रही वॉरियर्स ने गत उपविजेता मुम्बई इंडियंस पर धमाकेदार जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद वह लय से भटक गई। शुरुआती पांच मुकाबलों तक नौ टीमों की तालिका में दूसरे और तीसरे क्रम पर रहने के बाद वॉरियर्स टीम 10 मैचों के बाद आठवें स्थान पर खिसक चुकी है। ऐसे में उसका मुख्य लक्ष्य लगातार चौथी हार को टालकर तालिका में अपनी स्थिति सुधारना होगा।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...