स्पोर्ट्स डेस्क
एनएनआई
आईपीएल के पांचवें संस्करण में आज राजस्थान और पंजाब के बीच मुकाबला होगा। पंजाब के घरेलू मैदान मोहाली में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जहां किंग्स इलेवन का इरादा जीत की लय को कायम रखने का होगा वहीं राजस्थान रॉयल्स डेयरडेविल्स के हाथों मिली हार को भुलाकर जीत की राह पकड़ने की कोशिश करेगी। बुधवार को खेले गए मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को उसी के मैदान पर हराकर पंजाब की टीम शीर्ष चार में पहुंच गई है। दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स भी उससे पीछे है जिसे उसने चेन्नई में हराया था।
लगातार दो हार के साथ शुरूआत करने वाली पंजाब टीम को करार झटका लगा था जब कप्तान एडम गिलक्रिस्ट की मांसपेशी में चोट लग गई। पंजाब ने दस में से पांच मैच जीतकर 10 अंक हासिल कर लिए हैं। उसे डेक्कन चार्जर्स और शीर्ष पर काबिज दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलना है। आज उसका सामना राजस्थान रायल्स से होगा तो वे अपने मैदान पर रिकार्ड सुधारने की कोशिश करेंगे।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...