स्पोर्ट्स डेस्क
एनएनआई
इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें लीग मुकाबले में मंगलवार को वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स टीम अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। इस जीत के साथ सहवाग की टीम प्ले ऑफ में स्थान सुरक्षित करना चाहेगी। मौजूदा संस्करण में अब तक किसी भी टीम का प्ले ऑफ में स्थान सुरक्षित नहीं है। डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स टीम को छोड़कर बाकी सात टीमों के लिए लीग स्तर पर बचे बाकी के मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक हार किसी भी टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने के सपने को चकनाचूर कर सकती है। डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर चुकी हैं।
ऐसे में अब सभी मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि कोई भी टीम यहां हारना नहीं चाहेगी। चार्जर्स और वॉरियर्स प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। डेयरडेविल्स इस समय बेहतर प्रदर्शन कर रही है, हालांकि पिछले मुकाबले में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से नौ विकेट से मात खानी पड़ी थी। 13 मैचों से डेयरडेविल्स के 18 अंक है और अंक तालिका में वह शीर्ष पर है। डेयरडेविल्स यदि इस मुकाबले को जीत लेता है तो उसका प्ले ऑफ में स्थान सुरक्षित हो जाएगा।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...