स्पोर्ट्स डेस्क
मुंबई
बीसीसीआई ने जुलाई-अगस्त 2012 में श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच की श्रृंखला के लिए बुधवार को महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी। इस दौरे के लिए धोनी को कप्तान और विराट कोहली को उप कप्तान बनाया गया है, जबकि सचिन तेंदुलकर को इस टीम से बाहर रखा गया है। वहीं, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान की वापसी हुई है। बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने अपने बयान में हालांकि सचिन को टीम में शामिल नहीं किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। कहा यह जा रहा है कि सचिन को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। वहीं, हरभजन सिंह को फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है।
सचिन की गैरमौजूदगी में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गम्भीर पर पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी होगी। इस टीम में जहीर खान के नेतृत्व में चार तेज गेंदबाज और तीन विशेष स्पिनरों को जगह मिली है। सहवाग और जहीर चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेले थे।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली (उपकप्तान), गौतम गम्भीर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान, उमेश यादव, अशोक डिंडा, विनय कुमार, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी और राहुल शर्मा।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...