स्पोर्ट्स डेस्क
मुंबई
जुहू के एक होटल में बीते दिनों हुयी एक रेव पार्टी में शामिल हुए क्रिकेटर राहुल शर्मा का ड्रग टेस्ट पाजिटिव आने के बाद उनके खेल करियर पर खतरा मंडराने लगा है। बीसीसीआई उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। श्रीलंका दौरे पर गए राहुल को वापस भी बुलाया जा सकता है। राहुल को 10 साल की सजा भी हो सकती है। हालांकि इस बारे में फैसला आज दोपहर बाद आने की संभावना है।
ड्रग सेवन की पुष्टि हो जाने की वजह से पुलिस राहुल को भारत आते ही गिरफ्तार कर सकती है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो आगे की कार्रवाई करेगी। कानून के जानकारों का मानना है मामला कोर्ट में माजाएगा तो इस बात की आशंका प्रबल है कि बतौर सजा उन्हें 10 साल जेल भी काटनी पड़े। उधर, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने राहुल का बचाव करते हुए कहा है कि राहुल ने ऐसा कोई ड्रग नहीं लिया जिससे उनके खेल प्रदर्शन पर कोई असर पड़े।
मालूम हो कि रेव पार्टी के बाद ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले राहुल शर्मा ने कहा था कि यदि ड्रग टेस्ट पॉजीटिव आया तो वह क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे। अब जबकि उनका टेस्ट पॉजीटिव आ गया है तो संभव है वो खुद ही क्रिकेट से संन्यास ले लें। मुंबई के जुहू इलाके के एक होटल में हुई रेव पार्टी में 2 खिलाडियों समेत 128 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 38 लड़कियां थीं। अब तक 90 में से 86 लोगों का ब्लड टेस्ट में ड्रग पॉजीटिव पाया गया है।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...