Sunday, May 19th

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: खेल खेल कोलंबोः भारत-लंका के बीच तीसरा वनडे आज

कोलंबोः भारत-लंका के बीच तीसरा वनडे आज

E-mail Print PDF

स्पोर्ट्स डेस्क
कोलम्बो
भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाने की होगी। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने भारत को खेल के सभी विभागों में नौसिखिया साबित करते हुए नौ विकेट से पराजित किया था। पिछले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर ने 65 रनों की पारी खेली थी। वीरेंद्र सहवाग और गम्भीर की जोड़ी पर एक बार फिर तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy