स्पोर्ट्स डेस्क
लंदन
भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले नें सायना ने डेनमार्क की खिलाड़ी को हराया। सायना बैडमिंटन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
भारत की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने लंदन ओलम्पिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सायना ने डेनमार्क की टिने बाउन को 21-15, 22-20 से हराया। सायना पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस स्पर्धा के अंतिम-4 में जगह बनाई हैं। 2008 में बीजिंग में पहली बार ओलम्पिक में खेलते हुए सायना ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। विश्व की पांचवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना को चौथी वरीयता मिली है। उल्लेखनीय है कि सायना ने बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स की जी याओ को 21-14, 21-16 से पराजित किया था।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...