स्पोर्ट्स डेस्क
लंदन
भारत की महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने लंदन ओलम्पिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस तरह पांच बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम ने भारत के नाम कम से कम एक कांस्य पदक पक्का कर दिया। मैरीकॉम ने सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ट्यूनीशिया की मारुआ राहाली को 15-6 से हराया। राहाली को पहले दौर में बाई मिला था। मैरीकॉम ने रविवार को पोलैंड की केरोलिना निखाजुक को 19-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
29 वर्षीय मैरीकॉम ने राहाली के खिलाफ पहले दौर में दो, दूसरे दौर में तीन, तीसरे दौर में छह और चौथे दौर में चार अंक हासिल किए। मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में उनका सामना मौजूदा विश्व चैम्पियन ब्रिटेन की निकोला एडम्स से होगा, जिन्होंने बुल्गारिया की स्टोयका पेट्रोवा को 16-7 से हराया।
एक अन्य सेमीफाइनल में चीन की रेन चानचान का सामना अमेरिका की मार्लिन स्प्राजा के साथ होगा। स्प्राजा ने वेनेजुएला की कार्ला मागलोको को 24-16 से हराया जबकि चानचान ने रूस की एलेना स्वेलेवा को 12-7 से पराजित किया। नचान को इस वर्ग में पहली वरीयता मिली है जबकि निकोला दूसरी वरीय खिलाड़ी हैं। महिला मुक्केबाजी को पहली बार ओलम्पिक में शामिल किया गया है।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...