स्पोर्ट्स डेस्क
मुंबई
सचिन तेंदुलकर टेस्ट मैचों के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए कल जब यहां टीम चुनी जाएगी तो सभी की निगाहें वीवीएस लक्ष्मण के भविष्य पर टिकी रहेंगी। चयनकर्ता इसके अलावा श्रीलंका में सितंबर में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भी टीम का चयन करेंगे और देखना है कि कैंसर को मात देकर एनसीए में अभ्यास कर रहे युवराज सिंह को टीम में लिया जाता है या नहीं।
चयन समिति के सूत्रों ने कहा, ‘यह उनके फिटनेस प्रमाण पत्र पर निर्भर करेगा जो उन्हें एनसीए से मिलेगा।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 31 अगस्त से बेंगलुरु में खेला जाएगा। सूत्रों ने कहा, ‘लक्ष्मण को लेकर दो तरह के विचार हैं। एक का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले हमें युवाओं को मौका देना चाहिए जबकि अन्य का मानना है कि लक्ष्मण को स्वदेश में खेलने का मौका मिलना चाहिए।’







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...