Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: मनोरंजन सोनम कपूर का बिकनी से तौबा

सोनम कपूर का बिकनी से तौबा

E-mail Print PDF

इंटरटेंमेंट डेस्क
एनएनआई
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने बिकनी से तौबा किया है। उनका मानना है कि उनका शरीर अभी इतना आकर्षक नहीं कि वह बिकनी पहनकर बड़े पर्दे पर आएं। सोनम का कहना है कि वह अपने कपड़ों का चयन स्वयं करती हैं और उसी टाइप के कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जिसमें वह आकर्षक दिखे। सोनम का कहना है कि, ‘‘फिल्मों में आने से पहले वह मोटी दिखती थीं।’’ मेरी काया ज्यादा आकर्षक नहीं है। मैं जो कपड़े पहनती हूं उनकी वजह से मैं अच्छी दिखती हूं। मैं अपने कपड़ों का चयन काफी सोच समझ कर करती हूं जिससे मैं छरहरी और आकषर्क छवि की दिखूं।’’

उन्होंने कहा कि मैं काफी मेहनत करती हूं और इस बात का ध्यान रखती हूं कि मैं क्या खा रही हूं लेकिन कुछ निश्चित स्टाइल और रंग हैं जो मुझ पर फबते हैं और मैं उन्हें ही बनाए रखती हूं। सोनम राजधानी में कली पुरी की ‘कंफेशन ऑफ ए सिरीयल डायटर’ की शुरूआत के मौके पर आयी थी। इससे पहले सोनम ने कहा था कि मैं पहली बार एक अनाम फिल्म में बिकनी पहनने जा रही हूं हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मैं कभी भी पर्दे पर बिकनी नहीं पहनूंगी क्योंकि मेरा शरीर उतना सुडोल नहीं है।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy