Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: मनोरंजन 'जिस्म-2' में अपने जिस्म से आग लगाने को तैयार सन्नी

'जिस्म-2' में अपने जिस्म से आग लगाने को तैयार सन्नी

E-mail Print PDF

इंटरटेंमेंट डेस्क
एनएनआई

फिल्मकार महेश भट्ट की आने वाली फिल्म जिस्म द्वितीय में पोर्न स्टार सन्नी लियोनी बड़े पर्दे पर अपने जिस्म से आग लगाने को तैयार हैं। फिल्म 'जिस्म-2' में भारतीय-कनाडाई पॉर्न स्टार सन्नी लियोन के बतौर अभिनेत्री काम करने की पुष्टि कर दी है। महेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सन्नी लियोन पूजा भट्ट की 'जिस्म-2' की अभिनेत्री हैं। भारत में सन्नी विवादित रिएल्टी शो 'बिग बॉस-5' में हिस्सा लेने के बाद सुर्खियों में आई. महेश भट्ट ने बिग बॉस के घर में सन्नी से छोटी सी मुलाकात कर फिल्म में किरदार करने की पेशकश की थी लेकिन उनका किरदार किस तरह का होगा, इसके ऊपर से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया था। वैसे सन्नी भी फिल्म में मुख्य भूमिका पाकर खासी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा कि मैं 'जिस्म-2' में काम करने को लेकर खासी उत्साहित हूं. सन्नी का असली नाम करेन मल्होत्रा है। उनके साथ इस फिल्म में दो पुरुष पात्रों को भी लिया जाना है और फिल्म की निर्माता पूजा भट्ट इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि वह किन दो अभिनेताओं का चयन करें। पूजा ने कहा कि मेरा 'जिस्म-2' बनाने का सपना सन्नी की मदद से साकार होने के नजदीक है। साथ ही दो मुख्य अभिनेताओं का चयन मेरी चिंता का कारण बना हुआ है।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy