Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: मनोरंजन दारू पीकर राजा चौधरी ने फिर मचाया बवाल

दारू पीकर राजा चौधरी ने फिर मचाया बवाल

E-mail Print PDF

इंटरटेंमेंट डेस्क
एनएनआई
टीवी अभिनेता राजा चौधरी अपनी हरकतों से बाज आते नहीं दिख रहे। एक बार फिर राजा ने दारू के नशे में बवाल काटा। जयपुर पुलिस ने शुक्रवार तड़के जवाहर सर्किल से उसे गिरफ्तार किया है। चौधरी सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे थे और उनकी गर्लफ्रेंड प्रवीणा चौधरी उनका साथ दे रही थी। बताया जा रहा है कि लड़की मरेठ की रहने वाली है. वह अपने परिजनों के साथ मेरठ से जयपुर आई थी। पुलिस ने लड़की को परिजनों के साथ भेज दिया है। पुलिस ने राजा के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि राजा चौधरी शराब के नशे में धुत था. वह सड़क पर हंगामा कर रहा था। इस बीच अस्पताल के गार्ड से उलझ पड़े और नशे में उन्हें कहने लगा कि ये अस्पताल नहीं होटल है। तुम मुझे अंदर क्यों नहीं जाने दे रहे हो। जब वहां पुलिस पहुंची तो राजा चौधरी ने पुलिसकर्मियों से भी बद्तमीजी की। पुलिस ने उसकी गाड़ी जब्त भी की है।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy