इंटरटेंमेंट डेस्क
मुंबई
हाउसफुल-2 के निर्देशक साजिद खान का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। साजिद का कहना है कि फिल्म दर्शकों के नज़रिए को देखते हुए बनायी गयी है। यह फिल्म आगामी छह अप्रैल से सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
‘हाउसफुल 2′ के प्रचार के लिए आयोजित कार्यक्रम में साजिद ने कहा, केवल अच्छी फिल्में सफल होंगी। यदि मेरी फिल्म अच्छी नहीं होगी तो वह सोमवार से आगे नहीं जा सकेगी लेकिन मैं कह सकता हूं कि मुझे इसे अपार सफलता मिलने का पूरा विश्वास है। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि यह मेरी फिल्म है बल्कि इसलिए कह रहा हूं कि मैंने इसे दर्शकों के नजरिए से बनाया है। मैं प्रत्येक फिल्म दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाता हूं। साजिद ने कहा कि पारिवारिक दर्शक इस फिल्म को सफल बनाएंगे।
‘हाउसफुल 2′ में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, शाहजहां पद्मसी, जैक्लीन फर्नाडीज, असिन थोट्टुमकल, जरीन खान, बोमन ईरानी, मिथुन चक्रवर्ती, रणधीर कपूर व ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। साजिद ने कहा कि उनके लिए बॉक्सऑफिस की सफलता कोई मायने नहीं रखती। उनके लिए दर्शकों का प्यार व स्वीकृति ज्यादा महत्वपूर्ण है।

दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी ‘हाउसफुल-2′ - साजिद खान





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...