इंटरटेंमेंट डेस्क
मुंबई
हालही में पेट की सर्जरी कराने के बावजूद बिग बी यानि की अमिताभ को पेट दर्द का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से उन्हें कष्टदायी दर्द की शिकायत है। वह मंगलवार को अंधेरी ईस्ट स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में जांच कराने पहुंचे थे। ज़ी न्यूज संवाददाता के अनुसार, जांच कराने के बाद अमिताभ बच्चन घर लौट गए है। जानकारी के अनुसार, बच्चन को आराम करने की सलाह दी गई है। दो महीने पहले इसी सेवन हिल्स अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।
उन्होंने सोमवार की देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘पिछली रात मैं अपनी मेज से उठा और सोने के लिए बिस्तर की ओर बढ़ा लेकिन तेज दर्द ने मुझे रास्ते में रोक दिया। मेरे लिए दर्द की वजह से चलना, खड़े होना, बैठना और बिस्तर पर लेटना तक मुश्किल हो रहा था। यह बहुत भयानक था।’
जब अमिताभ ने दर्द निवारक दवा ली तो उन्हें आराम हुआ। वह स्वीकार करते हैं कि ऑपरेशन के बाद उन्हें दर्द नहीं था और वह हैरान हैं कि सर्जरी के दो महीने बाद उन्हें फिर दर्द उठा है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए कहा कि वह मंगलवार को सीटी स्कैन करा सकते हैं।

फिर बिगड़ी अमिताभ की तबीयत





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...