इंटरटेंमेंट डेस्क
एनएनआई
अपनी बेबाकी व बड़बोलेपन को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली राखी सावंत ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को नकलची बताया है। चारों और हो रही आमिर के रिएलटी शो सत्यमेव जयते की वाहवाही राखी पचा नहीं पा रही है। अब राखी ने आमिर पर आरोप लगाया है कि टीवी शो सत्यमेव जयते उनके शो राखी का इंसाफ की कॉपी है। राखी का कहना है कि आमिरखान ने उनके शो का कॉन्सेप्ट चुराया है। राखी का दावा है कि सत्यमेव जयते दरअसल, राखी का इंसाफ की कॉपी है। राखी ने कहा मेरा शो भी ऐसा ही था। तब लोगों के दुख को देखकर मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मुझे डिप्रेशन हो गया और हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा।
लेकिन मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरे साथ एक रिलेशन बनाया, तभी तो लेट नाइट दिखाए जाने पर भी राखी का इंसाफ को अच्छी टीआरपी मिली। राखी को इस बात का बुरा लगा है कि आमिर ऐसा शो करे तो उसे सोशल वर्क का नाम दिया जाता है और अगर मेरी जैसी आइटम गर्ल ऐसे शो करे तो उसका मजाक बनाया जाता है तो मसला यह है कि आमिरखाने के शो सत्यमेव जयते देखने के बाद बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत बेहद नाराज हैं। देखते हैं अब आमिर क्या कहकर राखी के घाव पर मलहम लगाते हैं।

आमिर खान ने मेरे कॉन्सेप्ट की नकल की – राखी सावंत





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...