इंटरटेंमेंट डेस्क
मुंबई
पाकिस्तानी मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान गुमशुदगी केस में गुरुवार को बड़ा खुलासा है। सूत्रों के अनुसार बीते कई माह से गायब अभिनेत्री लैला खान अब जिंदा नहीं है, उसकी पिछले साल ही हत्या हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, लैला के सौतेल पिता परवेज टाक ने पुलिस को बताया कि चार फरवरी, 2011 में ही लैला खान की हत्या हो चुकी है। इसके अलावा, फरवरी माह में ही पाक अदाकारा के मां, भाई, बहन और चचेरी बहन की भी हत्या की जा चुकी है। गौर हो कि लैला काफी दिनों से गायब थी और इसको लेकर रहस्य बना हुआ था। हालांकि पुलिस इस मामले की अपने स्तर पर तफ्तीश कर रही है। परवेज इस समय जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है।
जानकारी के अनुसार, लैला के आतंकी की दुनिया से भी संबंध थे। उसके अंडरवर्ल्डर डॉन दाउद समेत कई आतंकी संगठनों से रिश्ते थे। पहले ऐसी खबरें थी कि लैला की दूसरी शादी हो चुकी है और दुबई चली गई है। लैला जब मुंबई में थी उस समय उसके घर में आग लग गई थी। इस घटना को लेकर अभी तक रहस्य बना हुआ है। लैला उसके बाद गायब हो गई थी। परवेज का कहना है कि लैला खान के नाम पर काफी संपत्ति है, जिससे उनकी जान पर खतरा बना हुआ था। जब तक महाराष्ट्रह पुलिस अब परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं करती है तब तक सच्चापई सामने नहीं आएगी। गौर हो कि परवेज को काफी पहले पुलिस ने पकड़ा था जो इस बात को लेकर खुलासे कर रहा है। इसमें कितनी सच्चाहई है, यह गहन पूछताछ के बाद ही पता चलेगी।
इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान और उनके परिवार के गुमशुदा होने के लगभग डेढ़ साल बाद बुधवार को मुंबई पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण का नया मामला दर्ज किया था। इन दो लोगों में लैला का एक पारिवारिक मित्र भी शामिल है जो इस समय जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि लैला के पिता नादिर पटेल की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था और मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के हवाले कर दी गई है। परवेज तक और आसिफ शेख पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 365 ( गलत रूप से और छिपे हुए मकसद के साथ अपहरण कर व्यक्ति को कैद में रखना) और 34 (आम इरादे के साथ कई लोगों द्वारा मिलकर कोई अपराध करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मर चुकी है पाक अदाकारा लैला खान





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...