इंटरटेंमेंट डेस्क
नई दिल्ली
अब सिर्फ दो दिन बचे है जब सलमान और कैटरीना की फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेगी। हम बात कर रहे हैं फिल्म एक था टाइगर की जो 15 अगस्त के दिन रिलीज हो रही है। सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंद है जिनकी तीन फिल्मों ने लगातार (दबंग,रेडी,बॉडीगार्ड) 100 करोड़ का बिजनेस किया है।
लिहाजा अब ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि यह फिल्म 200 करोड़ का बिजनेस कर आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। सलमान ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वह चाहते है कि यह फिल्म थ्री इडियट का रिकॉर्ड तोड़े क्योंकि रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही बनते है।
इस फिल्म के रिलीज से पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि क्या एक था टाइगर बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की तीन साल पहले आई थ्री इडियट के रिकॉर्ड को तोडने में सफल होगी, क्योंकि 100 करोड के क्लब में तो कई फिल्में शामिल हुई हैं लेकिन 200 करोड का बिजनेस करने वाली एक मात्र फिल्म आमिर खान की थ्री इडियट ही है।

15 अगस्त को रिलीज होने को तैयार `एक था टाइगर`





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...