इंटरटेंमेंट डेस्क
पूरी दुनिया से आईं 116 सुंदरियां अपना जलवा बिखेरने के लिए इस समय चीन के शहर ऑरडास में मौजूद हैं। आज यहां मिस वर्ल्ड 2012 प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस सुंदरी के सिर सजेगा ताज। इस प्रतियोगिता में भारत की नजरें वान्या मिश्रा पर रहेंगी।
इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 116 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस वर्ल्ड इंडिया 2012 की विजेता वान्या कर रही हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली वान्या इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। आज ये सभी इवनिंग गाउन से लेकर स्विमिंग कॉस्ट्यूम तक में अपना पूरा दमखम दिखाएंगी। मिस वर्ल्ड 2012 की विजेता को ऑरडास स्टेडियम में मौजूदा मिस वर्ल्ड वेनेजुएला की इवियान सार्कोस ताज पहनाएंगी। चीन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन पांच बार कर चुका है। 2010 में हेनान प्रांत में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 2002 में नाइजीरिया से ब्रिटेन में इस प्रतियोगिता को स्थानांतरित किया गया था। इसका कारण एक अखबार था जिसने कहा था कि अगर पैगंबर मुहम्मद जिंदा होते तो वे भी इन सुंदरियों में से किसी को अपनी पत्नी चुनते।
1951 में पहली बार आयोजित हुई इस प्रतियोगिता की विजेता स्वीडन की सुंदरी कीकी हाकनसन बनीं थीं। 1994 में भारत की ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और अब भारत की उम्मीदें वान्या से हैं।

किसके सिर सजेगा मिस वर्ल्ड का ताज, निगाहें वान्या पर





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्...
(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले औ...