एनएनआई डेस्क
हींग एक पौधे का चिकना रस है जिसे निकालकर सुखा लिया जाता है। यह स्वाद और गंध में बहुत ही तीखी होती है। हींग भूख को बढ़ाती है, कफ और वात को खत्म करती है, सांस की बीमारी और खांसी का नाश करती है। आइए जानें कि हींग के और क्या-क्या फायदे हैं।
कान में दर्द रहता है तो थोड़े सरसों के तेल में जरा-सी हींग डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें, जब हल्का गर्म रह जाए तो छान कर, बूंद-बूंद करके कान में डालें। कफ के कारण उत्पन्न हुआ यह दर्द ठीक हो जाएगा। पेट में गैस की समस्या है तो हींग को पानी में धोलकर नाभि के आसपास लेप करें। पेट की गैस निकल जाएगी। यह उपाय खासकर छोटे बच्चों के लिए बहुत ही कारगर साबित है। भूनी हुई हींग में आधा से एक ग्राम, अजवाइन और काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ लेने से पेट में गैस का बनना व ऊपर चढ़ना एकदम ठीक हो जाता है।

ज़रा सी हींग का उपयोग दिलाएगा गैस से निजात





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...